Saturday, 24 September 2016

राधा सौंदर्य - कवी बेनी

करि की चुराई चाल
सिंह को चुरायो लंक
ससि को चुरायो मुख
नासा चोरी कीर की

पिक को चुरायो बैन
मृग को चुरायो नैन
दसन अनार
हाँसी बिजुरी गंभीर की

कहे कवि बेनी बेनी ब्याल की चुराय लीनी
रति रति सोभा सब रती के सरीर की
अब तो कन्हैया जु को
चीतहु चुराय लीनो

चोरटी है गोरठी यह छोरटी अहीर की

1 comment: